Tuesday, June 12, 2012

Shorthand Course in South Delhi, Shorthand Classes in Delhi, Shorthand Institute in South Delhi.


Learn Shorthand in 40 days,

Students learned full course in 9,11,12,14,20,25,30,35 and 40 days.
Join in TARGET SKILL TEST BATCH for SSC, DSSSB, IB etc.
Failed? Last chance? or ST/SC/OBC etc.
MORE SPPED ASSURED IN SHORT TIME.
for more information please contact:
Raman Babu
Mob. 09899933678,
96, 1st Floor, Meharchand Market, Lodhi Road, New Delhi-03
-------------------------------------------------------------------
I AM ANNA. ARE YOU? Join www.indiaagainstcorruption.org
Buddha Teaching: Learn Vipassana Meditation ( Free of charge)
visit: www.vridhamma.org
-------------------------------------------------------------------

Tuesday, June 28, 2011

महंगाई, घोटाला और धरना

     जब महंगाई बढेगी तो सरकार की आमदनी बढेगी और जब सरकार की आमदनी बढेगी तब घोटाले होंगे, इसलिए फिर से हमें एक नए घोटाले के बारे में सुनने के लिए तैयार रहना होगा।
घोटाले के बाद राजनितिक सरगर्मी बढेगी, कई महीनों बाद घोटालेबाज विशिष्ट जेल में जायेंगे, मामले की सुनवाई चलती रहेगी तभी अचानक समाचार चैनलों में फिर से महंगाई बढ़ने की बात पता चलेगी और फिर वही पिछला घटनाक्रम दोहराया जायेगा। महंगाई के विरोध में धरना ............ धरना के विरोध में धारा 144 ......... फिर घोटाला ........... फिर मामले की सुनवाई................ और साथ ही हम जैसे इसी तरह मन की भड़ास निकालते रहेंगे। ये प्रक्रिया हमेशा इसी क्रम में दोहराई जाती रहेगी। 

Friday, December 24, 2010

Merry Christmas

आप सभी लोगों को क्रिसमस के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें !!
Merry Christmas 2009 Scraps

Tuesday, November 30, 2010

यादें... यादें... बस यादें रह जाती हैं

     कॉलेज के दिनों में मैं एन. सी.सी. में भी सक्रिय रहा इन दिनों में मैं कई राज्यों में कैम्प भी गया, खूब घूमा और ज्ञान भी बढाया इन्हीं दिनों में मुझे तत्कालीन राष्ट्रपति तथा आदर्श व्यक्तित्व के धनी श्री ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी से भी मिलने का अवसर प्राप्त हुआ सौभाग्य से राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान ही मैं कलाम जी से तीन बार मिला और सबसे खास पल तो वो था मेरे लिए जब मैंने ईद के दिन खास तौर से मुबारकबाद दी इन्हीं दिनों में मैं तत्कालीन रक्षा मंत्री श्री ए.के.एंटनी जी और तत्कालीन महानिदेशक एन.सी.सी. से भी मिला। इन यादों को मैं कुछ चित्रों के माध्यम से आपके साथ साझा कर रहा हूँ:-
2005 में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के साथ

2006 में माननीय रक्षा मंत्री जी दल का निरीक्षण करते हुए

Thursday, November 4, 2010

शुभ दीपावली

     आप सभी लोगों को मेरा नमस्कार, लगभग एक महीने बाद मैं आप सब के सामने उपस्थित हो सका। अक्टूबर महीने में टाईफाइड से ग्रसित हो जाने के कारण आप सब से दूर हो गया था। अभी कुछ सुधार हुआ तो आप सब के पास आ गया।  आप सभी के लिए दिवाली खुशियों से भरी हो और मंगलमय हो
  

Tuesday, September 21, 2010

जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम के चित्र तथा कुछ अन्य चित्र

कॉमनवेल्थ गेम्स के शुभारंभ और समापन स्थल के लिए चयनित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम के चित्र तथा कुछ अन्य चित्र मैं आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूँ, जिसको मैंने कुछ दिन पहले ही खीचा है:- 
जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम 1

जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम 2

जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम 3

जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम 4

लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, दिल्ली

Monday, August 30, 2010

जन्मदिन

     आज मैं अपना जन्मदिन मनाने वाला हूँ, आज की सुबह हर दिन की तरह ही है पर आज की सुबह को मैं एक नए अंदाज में एहसास कर रहा हूँ। आज पूरा दिन मैं घर से लेकर ऑफिस तक बहुत व्यस्त रहने वाला हूँ। अपने आराध्य से सबके लिए मंगल कामना करूँगा, बड़ों से आशीर्वाद लूँगा, दोस्तों और शुभचिंतकों को पार्टी दूंगा। आप सभी लोग सादर आमंत्रित हैं पूरा दिन बहुत खुशनुमा माहौल रहेगा। ये तो रही मेरे जन्मदिन की बातें। आईये जन्मदिन से जुड़ी कुछ अन्य बातें करते हैं :
     जन्मदिन  को लेकर मेरे मन में बहुत सारे ख्याल आते हैं मसलन जन्मदिन के दिन लोग कितना खुश होते हैं, लोग जन्मदिन मनाने के चक्कर में ये भूल जाते हैं की वे जन्मदिन के दिन बड़े नहीं होते बल्कि बूढ़े होते हैं। क्योंकि उनके जीवन की कुल आयु से इतने दिन कम हो गए। कितना अजीब है ना लोग कितने अच्छी तरह से इस सच्चाई से दूर भागते हैं। मेरे कहने का मतलब ये नहीं है की जन्मदिन मनाओ ही मत, जन्मदिन जरुर मनाओ, नए सपने जगाओ, सपने को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करो पर इस सच्चाई को भी याद रखो और अपने उस आराध्य का शुक्रिया अदा करो जिसने तुम्हें इतना सुन्दर मानव जीवन दिया
मैं ज्यादा बातें नहीं करूँगा क्योंकि आज थोड़ा व्यस्त हूँ, अब मैं जाता हूँ थोड़ा अपने कार्यक्रम को भी आगे की दिशा दूँ। तब तक आप लोग मेरे उज्जवल भविष्य के लिए अपने आराध्य से छोटी सी प्रार्थना कर दीजिये
आप  सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद सहित
-सत्य प्रकाश पाण्डेय