Showing posts with label जन्मदिन. Show all posts
Showing posts with label जन्मदिन. Show all posts

Monday, August 30, 2010

जन्मदिन

     आज मैं अपना जन्मदिन मनाने वाला हूँ, आज की सुबह हर दिन की तरह ही है पर आज की सुबह को मैं एक नए अंदाज में एहसास कर रहा हूँ। आज पूरा दिन मैं घर से लेकर ऑफिस तक बहुत व्यस्त रहने वाला हूँ। अपने आराध्य से सबके लिए मंगल कामना करूँगा, बड़ों से आशीर्वाद लूँगा, दोस्तों और शुभचिंतकों को पार्टी दूंगा। आप सभी लोग सादर आमंत्रित हैं पूरा दिन बहुत खुशनुमा माहौल रहेगा। ये तो रही मेरे जन्मदिन की बातें। आईये जन्मदिन से जुड़ी कुछ अन्य बातें करते हैं :
     जन्मदिन  को लेकर मेरे मन में बहुत सारे ख्याल आते हैं मसलन जन्मदिन के दिन लोग कितना खुश होते हैं, लोग जन्मदिन मनाने के चक्कर में ये भूल जाते हैं की वे जन्मदिन के दिन बड़े नहीं होते बल्कि बूढ़े होते हैं। क्योंकि उनके जीवन की कुल आयु से इतने दिन कम हो गए। कितना अजीब है ना लोग कितने अच्छी तरह से इस सच्चाई से दूर भागते हैं। मेरे कहने का मतलब ये नहीं है की जन्मदिन मनाओ ही मत, जन्मदिन जरुर मनाओ, नए सपने जगाओ, सपने को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करो पर इस सच्चाई को भी याद रखो और अपने उस आराध्य का शुक्रिया अदा करो जिसने तुम्हें इतना सुन्दर मानव जीवन दिया
मैं ज्यादा बातें नहीं करूँगा क्योंकि आज थोड़ा व्यस्त हूँ, अब मैं जाता हूँ थोड़ा अपने कार्यक्रम को भी आगे की दिशा दूँ। तब तक आप लोग मेरे उज्जवल भविष्य के लिए अपने आराध्य से छोटी सी प्रार्थना कर दीजिये
आप  सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद सहित
-सत्य प्रकाश पाण्डेय